मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रिया महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने किया विशाल जनसमूह को संबोधित publicpravakta.com


मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रिया महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने किया विशाल जनसमूह को संबोधित

मुरादाबाद :- प्रियंका गांधी जी ने 5 लाख से ज्यादा जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि..

आप सबका मेरे ससुराल में बहुत स्वागत। ससुराल वालों आपसे माफी चाहती हूँ कि बहुत दिन बाद आयी हूँ। आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। उनको खड़ा किया। बंटवारे के बाद मेरे ससुर जी के पिता मुरादाबाद आये।यहीं से कारोबार शुरू किया। यहां के हुनर, यहां के लोगों की मदद से उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य बनाया।

मुरादाबाद पीतलनगरी के रूप में पूरी दुनिया मे जाना जाता है। शादी के वक्त ये एक खुशहाल शहर था। व्यापारियों से लेकर मज़दूरों की मेहनत के साथ-साथ ऐसी सरकार थी जिसने आपकी मदद की। उसमें एक्सपोर्ट काउंसिल बनी, निर्यातकों को हर तरह से मदद दी गयी। मेरे पिता राजीव जी हर तरह से मदद की।

उस समय आठ हजार करोड़ का निर्यात होता था, आज दो हजार का हो रहा है। दो लाख लोगों की रोटी-रोजी खत्म हुई। बीजेपी सरकार की नीति से व्यापारी बरबाद हुए। नोटबंदी से कोई काला धन वापस नहीं आया। जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ी। कारीगरों की दिहाड़ी आधी हुई। बिजली डीजल महंगा, कच्चा माल महंगा। ब्याज पर सब्सिडी कम की।"


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की 2 दिसंबर की रैली को लेकर दिग्गजों ने मुरादाबाद के बुद्धि विहार में 4 दिन से डेरा जमा रखा था। दिग्गज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों में जोश भरने का काम कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम भी प्रतिज्ञा रैली की कामयाबी के लिए जी जान से लगे थे। विधान सभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के ऐलान और लड़की हूं लड़ सकती के नारा के बाद रैली में महिलाओं की सहभागिता के प्रयास तेज हो गए है।  कांग्रेस नेता पदाधिकारियों में जोश भरने का काम कर रहे है। 

गांव-गांव महिलाओं को जागरूक कर रैली में लाया गया। 

कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान कर महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है।  रैली को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र भगेल, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने भी संबोधित किया। 


श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 403 सीटों पर निम्न प्रतिज्ञाओं और मुद्दों के साथ चुनाव लड़ेगी जिनमें किसानों का पूर्ण कर्ज माफ, बिजली बिल सबका हाफ, रु 2500/क्विंटल में गेहूं धान खरीदा जाएगा, रु 400/क्विंटल गन्ना का दाम दिया जाएगा, कोरोना की आर्थिक चोट पाए सभी परिवार को रु 25000 दिए जाएंगे, 20 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएंगी, ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, बीमारी में रु 10 तक का सरकारी इलाज मुफ्त किया जाएगा, टिकटों में 40% महिलाओं को आरक्षण, छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, सालाना 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40% नौकरियां, रु 1000 प्रति माह वृद्धा और विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को रु 10,000 प्रति माह मानदेय, प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस अकेले अपने दम पर 403 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही मेरठ में भी रैली होगी। सपा रालोद गठबंधन के बाद सपा में भगदड़ होने को तैयार है। कांग्रेस के संपर्क में सपा रालोद बसपा के कई बड़े नेता हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget