पुष्पराजगढ़ विधायक ने किया किरर घाट मार्ग का निरीक्षण ,15 दिसंबर से मिलेगी राहत publicpravakta.com

  


पुष्पराजगढ़ 
विधायक ने किया किरर घाट मार्ग का निरीक्षण

  15 दिसंबर से मिलेगी राहत

अनूपपुर :- किररघाट मार्ग बारिश के बाद से बंद होने के कारण पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का व्यवसाय लगभग ठप सा हो गया।लोगों को अधिक रुपए खर्च कर जैतहरी होते हुए राजेंद्रग्राम अमरकंटक की यात्रा करनी पड़ती थी और मार्ग का कार्य धीमी गति से चल रहा था जिसके लिए बराबर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को आवाज उठाते रहे।जिसके परिणाम स्वरूप क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण में तेजी आई और विभाग ने 15 दिसंबर 2021 तक मार्ग प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया था।पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को औचक निरीक्षण करने 13 दिसंबर 2021 को किररघाट पहुंचे एवं  क्षतिग्रस्त किररघाट मार्ग का अवलोकन किया।उन्होंने पाया कि विभाग द्वारा दी गई समय सीमा 15 दिसंबर 2021 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा एवं जनमानस को राजेंद्रग्राम किरर घाट मार्ग से अनूपपुर जिला मुख्यालय आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ज्ञातव्य हो कि लगभग 5 महीने से यह मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद पड़ा हुआ था।जिसके कारण पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का विकास में प्रभाव पड़ा है तथा व्यापार भी प्रभावित हुआ।वही परिवहन भाड़ा में भी पुष्पराजगढ़ वासियों को अधिक धनराशि खर्च करना पड़ रहा था।अब अति शीघ्र राजेंद्रग्राम से किरर घाट अनूपपुर मार्ग चालू हो जाएगा जिससे आम जनों को आने जाने कि पूर्व की भांति सुविधा मिलने लगेगी।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget