विशाल महंगाई हटाओ रैली में 12 दिसंबर को जयपुर में शिरकत करेंगे फुन्देलाल सिंह मार्को publicpravakta.com

 


विशाल महंगाई हटाओ रैली में 12 दिसंबर को जयपुर में शिरकत करेंगे फुन्देलाल सिंह मार्को

 अनूपपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती हुई महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था तथा बेतहाशा बेरोजगारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे रामलीला ग्राउण्ड सेक्टर 10, द्वारका में एक विशाल महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया गया था। केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाव में दिल्ली के उप-राज्यपाल द्वारा महंगाई हटाओं रैली की अनुमति को निरस्त करने पर अ.भा.कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार अब उक्त रैली 12 दिसम्बर, 2021 को जयपुर

(राजस्थान) में होगी।जयपुर में इस रैली को अ.भा. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधीजी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मान.राहुल गांधीजी देश को संबोधित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान.कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने निर्देशित किया है कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रैली को सफल एवं प्रभावी बनाए।उल्लेखनीय है कि जब जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष कमरतोड़ महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, किसान, मजदूरों की अथाह पीड़ा व दलितो, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन के महत्वपूर्ण मुद्दे

उठाता है, उन पर बहस करना चाहता है, तो तानाशाही मोदी सरकार एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत ससंद को खुद ही नहीं चलने देती।देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार अब पत्रकारों को भी संसद की कार्यवाही पत्रकार दीर्घा से देखने के लिए सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जनता की आवाज उठाते रहेंगे उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक इस अहंकारी, निर्दयी और पूंजीपति परस्त सरकार जनता को महंगाई से राहत नहीं देगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ जयपुर की रैली में शिरकत करेंगे।

 नपा.क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान का होगा श्री गणेश

जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह ने घोषित की समिति

  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नगर पालिका अनूपपुर के लिए सदस्यता अभियान समिति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी(पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये जाने के लिए घोषित की है। जिसके परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के

अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी(विधायक पुष्पराजगढ) द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के सदस्यता समिति का गठन करते हुये निर्देशित किया है कि नगर पालिका के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं ब्लाक अध्यक्ष वेदक पटेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान पूर्ण की जाये। इस सदस्यता अभियान का प्रभारी आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को एवं सह-प्रभारी रामखेलावन राठौर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर को बनाया गया है।इसके साथ ही सदस्य-मंडलम अध्यक्ष-उमेश राय,मंडलम अध्यक्ष-रियाज भाई,सेक्टर अध्यक्ष-पंकज अग्रवाल,सेक्टर अध्यक्ष-लक्ष्मीकांत नामदेव, सेक्टर अध्यक्ष- जीतेंद्र सोनी,  सेक्टर अध्यक्ष-संजीव कुमार द्विवेदी, यु.कां.वि.स. अध्यक्ष-राघवेंद्र पटेल के साथ ही वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 15 तक जिनकी नियुक्ति की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं-रामस्वरूप राठौर,रमेश राठौर,पुरुषोत्तम चौधरी,आसिफ भारती, दीपक शुक्ला, अज्जू भाई,राधेश्याम साहू ,पुरुषोत्तम परस्ते,रामाधार बैगा,जाकिर राठौर,लल्लू रौतेल, तौहीद खान(बाबा),सुशील गुप्ता,दीपक गुप्ता, वरुण चटर्जी,श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती सरिता सोनी ,धर्मेंद्र सोनी,रूपन राव,सुरेश बर्मन,राघवेंद्र पटेल,मधुलिका यादव,जे.सूर्या राव,ईश्वरी राव,भगवान,आशू सिंह, बद्री तिवारी,विनोद नेताम,शकील खान,शिवांश यादव,कृष्णचंद सोनी,विजय अग्रवाल,रितेश खण्डेलवाल, धीरेंद्र सिंह, संजय सोनी, चंद्र भूषण त्रिपाठी, निरंजन यादव, सत्येंद्र स्वरूप दुबे,रजनी राठौर ,नौशाद खान प्रमुख है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget