Publicpravakta.com  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  शिक्षा का अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में दी गई जानकारी

 


विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 शिक्षा का अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में दी गई जानकारी

 अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ :- म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.10.2021 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा मां शारदा कन्या विद्या पीठ पोड़की में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सुशील कुमार अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 द्वारा शिक्षा का अधिकार, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, विधिक साक्षरता क्लब में उपलब्ध सहायता, मूल अधिकार मूल कर्तव्य के बारे में बताया गया एवं निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध मंे विस्तृत जानकारी दी गई। अधिवक्ता श्री संतोष मिश्रा, श्रीमती यशोदा सिंह पाटले द्वारा कानून के बारे में सामान्य जानकारी बताया गया। कार्यक्रम अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3 पीएलवी श्री बुद्धेलाल बचावले, शांति देवी आश्रम स्टाप व छात्राएं सहित पुरूष 07 एवं महिला 95 कुल मिलाकर लगभग 102 लोग उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget