Publicpravakta.com भाजपा युवा मोर्चा ने अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 


भाजपा का विशाल वटवृक्ष रूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देन है= स्वप्निल पांडे

भाजपा युवा मोर्चा ने अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 अनूपपुर/जमुना कोतमा :-  अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा 25 सितंबर 2021 को एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में जमुना कॉलरी के पुरानी डबल स्टोरी बूथ क्रमांक 161  पर  कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उनकी जयंती मनाई गई । युवा मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल पांडेय जमुना पुरानी डबल स्टोरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की धन दौलत से नहीं व्यक्ति विचारों से महान बनता है जैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय बने, गरीब परिवार में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय अपने विचार से भारत को विश्व गुरु बनाने में लगातार लगे रहे और अपने जीवन का तिल तिल समाज के लिए समर्पित किया आज उनके विचारों के कारण एक छोटी सी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के अंदर खड़ी है भाजपा एक वट वृक्ष के रूप में यदि खड़ी है तो उसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अथक परिश्रम है  वहां  पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, इस दौरान स्वप्निल पांडे के साथ गणेश यादव दीपक टांडिया राजू खान सत्यनारायण मनोज अयोध्या रजक राजेश चौधरी लखन सिंह वीरेंद्र चौधरी अंकित सेठी रंजीत पनिका ओमी रवि संस्कार यश मिश्रा गुरप्रीत सिंह राजा चक्रवर्ती आदि कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget